इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां पर एक युवक के साथ ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर उसके अकाउंट से ऑनलाइन ₹50 हजार रु निकाल लिए।
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले युवक के पास मोबाइल पर कॉल आया था और कुछ लालच देकर एप् डाउनलोड कराया गया एप डाउनलोड करने के बाद उनके अकाउंट से दो किश्तों में ₹50 हजार निकाल लिये युवक द्वारा तुरंत इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
