अटल जी के जन्मदिन पर वार्ड क्रमांक 9 को 3 नई सोगाते पार्षद के प्रयास से प्राप्त हुई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

25 दिसम्बर 2022 को वार्ड क्र. 9 के भाजपा पार्षद राहुल श्यामलाल जायसवाल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धेय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपाई जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया । इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 को नई सोगाते भी पार्षद के प्रयास से प्राप्त हुई
जिसमे पहली सौगात

श्रद्धेय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्म जयंती पर कमला नेहरू कॉलोनी अटल द्वार का जिणौद्वार (स्मार्ट द्वार) का लोकार्पण समारोह किया गया

दूसरी सौगात अटल सिटी बस का शुभारंभ किया गया अरविंदो हॉस्पिटल से बाणेश्वरी कुण्ड से खड़े गणपति होते हुए हवा बंगला फूटी कोठी तक जायेगी जिससे वार्ड 9 के साथ साथ वार्ड 10 12 और 17 की करीब 40 कालोनियों के लोगो को परिवहन की सुविधा मिलेगी

तीसरी सौगात केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं जैसे पेंशन खादृय पर्ची आयुष्मान कार्ड इश्रामिक कार्ड का वितरण किया गया इस तरह तीन मुख्य सौगात क्षेत्र की जनता को दी गई,

- Advertisement -

इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री सुदर्शन जी गुप्ता श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री निरंजन सिंह गुड्डू, श्री अश्विनी शुक्ला, श्री शुभम सुदर्शन गुप्ता, श्री राजेंद्र रघुवंशी,श्री कमल आहूजा एवं वार्ड क्र.9 के भाजपा के नेताओ के विशेष आथित्य मे संपन्न हुआ,,

Exit mobile version