अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार आत्म हत्याओं के सिलसिले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आया जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक शराब का भी आदि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के ममता नगर में रहने वाले युवक राकेश भाबर नामक युवक ने अपने घर के पास बने गलियारे में तार से फांसी का फंदा लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है पुलिस के मुताबिक राकेश शराब का आदि था फिलहाल राकेश ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है फिलहाल मर्ग कायम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version