हाईटेक हो रहे इंदौर शहर में एक के बाद एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है। बता दे कि एड्यूकेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र भंवरकुंआ में लगातार दूसरे दिन एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मंगलवार को जहां भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नवलखा क्षेत्र के इंदिरा काम्प्लेक्स में 6 युवतियों और 3 युवकों सहित 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया था वही देर रात इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में ही स्थित OYO होटल चंदन प्लाजा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा दबिश देकर किया। पुलिस ने 6 युवतियों और 5 युवकों संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से होटल चंदन प्लाजा में सेक्स रैकेट और नशे की मदहोशी का काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नार्थ ईस्ट, बिहार और इंदौर की लड़कियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। नशाखोरी और देह व्यापार में लिप्त 14 लोगो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर पर भी कार्रवाई की है।एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र में होटल चंदन प्लाजा में अवैध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद भंवरकुंआ थाना पुलिस ने दबिश दी और 6 लड़कियों सहित होटल मालिक, मैनेजर, 3 स्टाफ और 3 बाहरी लोगो को गिरफ्तार किया है।वही उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस मामले में पूछताछ कर रही है और अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे है। वही पुलिस को जानकारी होटल चंदन प्लाजा को पुनीत गौड़ नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है और वो ही उसका संचालन OYO बुकिंग के जरिये करता है। वही आरोपी पुनीत गौड़ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि होटल पिछले 1 साल से वो संचालित कर रहा है। वही संदिग्ध गतिविधियों के बारे में मैनेजर ने कहा कि पिछले 5 माह से वो ये गतिविधि चला रही है। वही पुलिस बयान की सच्चाई को पता लगाने में जुट गई है। वही पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार की गई लड़कियों में कुछ बिहार की तो कुछ नार्थ ईस्ट की भी है। वही पूरा गिरोह अलग – अलग लोगो से जुड़कर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था।
