हॉस्टल में घुसकर चोर ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम मोबाइल और लैपटॉप लेकर हुआ चोर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं ऐसा ही मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सामने आया जहां हॉस्टल में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें चोर लैपटॉप व मोबाइल लेकर फरार हो गया।

मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का है यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट सूरज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह क्षेत्र के हॉस्टल मैं दोस्त के साथ रहता है जब सुबह दोस्त रनिंग करने के लिए गया था तो वह दरवाजा खुला छोड़ गया था उसी दौरान कोई अज्ञात चोर हॉस्टल में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया जिसमें चोर द्वारा तीन लैपटॉप वह एक मोबाइल लेकर फरार हुआ है फिलहाल फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version