हीरानगर इलाके मे युवक ने शराब के नशे में तीन बाइक में आग लगा दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हीरानगर इलाके की भोलनाथ कॉलोनी में किराये से रहने वाले संजय पुत्र तेज यादव ने शनिवार रात शराब के नशे में तीन बाइक में आग लगा दी। बताया जाता है कि आरोपी रात में शराब पीकर घर पहुंचा था। यहां मकान मालिक पुरुषोत्तम शर्मा ने उसे इस बात को लेकर टोका था। बाद में आरोपी गुस्से में आया और गाड़ियों में आग लगाकर खुद को घर की बाथरूम में बंद कर लिया। आसपास के लोगों ने गाड़ियों से आग बुझाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version