हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को लेकर इंदौर के कॉन्ग्रेस गांधी भवन कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने राह चलते लोगों को लड्डू वितरित किए।
दरअसल हिमाचल चुनाव में जीत को लेकर इंदौर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है लगभग 40 सीट के आसपास कांग्रेस जीत रही है राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में जनता ने बदलाव किया है, उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से परेशान हो चुकी थी उसके अत्याचार गुंडागर्दी और विकास नहीं करने के चलते कांग्रेस को इस बार विश्वास जताया है और शहर अध्यक्ष कहा कि निश्चित मानेगा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
– वही राहुल गांधी के गुजरात प्रचार में जाने पर हार व हिमाचल चुनाव में नहीं जाने पर जीत के सवाल पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी वहां पूरे समय चुनाव में लगी रही, हालांकि यह जनता के ऊपर है जनता किस पार्टी को वोट देती है इस बार जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है आज इसी जीत को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हिमाचल प्रदेश की जीत पर जश्न मनाया।
