हत्या का आरोपी भाग रहा था कनाड़ा… घेराबंदी कर मुंबई से पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर कार टकराने की बात हुए विवाद और मारपीट के चलते ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के बेटे की 3 दिन बाद उपचार के दौरान हुई मौत घटना में पुलिस ने 5 आरोपियों खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार।

दरअसल भवर कुआं थाना क्षेत्र के संत रविदास नगर में रहने वाले हरमीत सिंह उर्फ हनी बल 3 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि प्रतीक ग्रेवाल ने अपनी लाल रंग की कार से हनी के दोस्त की गाड़ी में टक्कर मार दी थी मामूली बात को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रतीक ग्रेवाल मनप्रीत सिंह मनजोत सिंह गुरविंदर सिंह और अन्य दो लोगों ने हरमीत उर्फ हनी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी घटना के बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 3 दिन बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है वही पुलिस को जानकारी मिली थी कि घटना में मुख्य आरोपी प्रति ग्रेवाल देर शाम इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए निकला है जो कनाडा जाना वाला है तत्काल इंदौर पुलिस ने मुंबई के एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क कर एयरपोर्ट सीआईएसएफ जवानों द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीँ अन्य आरोपी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version