हज उमराह कराने के नाम पर ठगी 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज उमराह कराने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने अनु मलिक उमरा कंपनी के संचालक अब्दुल मलिक के खिलाफ 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पिछले दिनों चंदन नगर थाना पर बड़ी संख्या में हज पर जाने के लिए ठगी का शिकार हुए लोग शिकायत करने पहुंचे थे जहां पुलिस ने अल मलिक नामक कंपनी के संचालक अब्दुल मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि अब्दुल मलिक ने कई लोगों को हज उमराह कराने के नाम पर रुपए लिए थे और जब उमरा करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने देखा कि ना तो किसी भी तरह की टिकट उपलब्ध थी और ना ही उन्हें वहां हज पर भेजने के लिए कंपनी का कोई एम्पलाई था अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद थाने पर शिकायत की गई जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version