हजारों मधुमक्खियों ने किया हमला, शरीर से 3 दिन निकाले गए डंक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

खेत में गए एक युवक पर एक साथ हजारों मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। युवक संभलता तब तक मधुमक्खियों ने उसे ऐसा घेरा कि उसका शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं बचा जहां उसे डंक न मारा हो। परिवार के लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया और डंक निकालना शुरू किए लेकिन अधिसंख्य थे। इस बीच युवक की हालत गंभीर होती गई तो उसे इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरों की टीम ने इंटरनेशनल रेफरेंस का उपयोग किया और लगातार 72 घंटे बाद ज़हर को बाहर निकालने के साथ प्लाज्मा एक्सचेंज के माध्यम से उसकी जान बचाई। युवक करीब एक माह एडमिट रहा तथा उसकी हालत अच्छी है।

घटना खण्डवा जिले के मूंदी गांव की है। यहां रहने वाले किसान 29 वर्षीय अविनाश मालवीय 11 नवम्बर को अपने खेत में गए थे। उक्त खेत में महुआ का पेड़ है जहां सालों से मधु मक्खियों का बड़ा छत्ता है। घटना वाले दिन अचानक मधमक्खियों का समूह उड़ते हुए आया और अविनाश पर हमला कर दिया। वे दौड़ते-दौड़ते घर तक पहुंचे तक तब मधु मक्खियों ने उन्हें हजार डंक मार दिए। घर पहुंचते ही मां निशा व भाई अभिषेक ने कम्बल ओढ़ाया और अंदर लिया। परिजन ने देखा तो अविनाश का शरीर पूरी तरह सूज गया था तथा बेसुध हो गए थे। उन्होंने डंक निकालना शुरू किया और फिर पास ही के एक अस्पताल ले गए जहां इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर किया गया।

Exit mobile version