स्वच्छता में नंबर वन आने वाले वार्ड को इंदौर महापौर ने पुरस्कृत किया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर लगातार स्वच्छता का खिताब अपने नाम करता आया है अब इंदौर ने स्वच्छता में सातवां आसमान छूने की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है स्वच्छता में वार्ड नंबर वन अभियान के तहत आज स्वच्छता में नंबर वन आने वाले बाट को इंदौर महापौर ने पुरस्कृत किया।

दरअसल आपको बता दें इंदौर स्वच्छता में छठी बार नंबर वन आया था इसके बाद से इंदौर ने सातवां आसमान छूने की ठान ली थी स्वच्छता को लेकर इंदौर शहर में अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं की जा रही हैं
वार्ड नंबर वन अभियान के तहत आज इंदौर महापौर ने अलग-अलग संस्थाओं के साथ मिलकर नवंबर और दिसंबर माह में स्वच्छता में नंबर वन आए वार्ड को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में पुरस्कृत किया यह योजना निरंतर जारी रहेगी और हर महा जो वार्ड स्वच्छता में प्रथम आएंगे उनको भी अलग-अलग गाइड लाइनों के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। अगली बार से जो वार्ड स्वच्छता में नंबर वन आएंगे उन वार्डो में विशेष कार्य योजना बनाकर निर्माण करेंगे

Exit mobile version