आजाद नगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज कर लोगों को भड़काता था पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के मदीना नगर में रहने वाला आरोपी जेद पठान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के कई मामले दर्ज हैं जैद पठान द्वारा खरगोन हिंसा में भी भड़काऊ मैसेज कर लोगों को भड़काया गया था पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज कर दोनों वर्गों को आपस में लड़वाने का भी काम करना था आरोपी मुंबई की किसी संस्था से जुड़ा हुआ है जिसके तहत इस तरह के काम में शामिल रहकर लोगों को भड़काता था फिलहाल आरोपी पर खरगोन सहित इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना बाणगंगा थाना में भी मामले दर्ज हैं पुलिस की पकड़ में आए इस आरोपी पर अब आजाद नगर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है और आरोपी को जेल दाखिल करवाया गया है।
