पिछले दिनों सर्राफा व्यापारियों का सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर सर्राफा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी बंगाली कारीगर है जो सराफा में सोना लेकर गहने बनाने का काम करता है आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर उससे सोना बरामद कर लिया है।
पिछले दिनों सराफा व्यापारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बंगाली कारीगर जिसका नाम अब्दुल्ला शेख है वह उनका लाखों रुपए का सोना लेकर फरार हो गया है जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस ने टीम गठित कर भौतिक शाक्सो के आधार पर टीम को महाराष्ट्र पहुंचाया गया था जब आरोपी को इस बात की भनक लगी की पुलिस उसका पीछा कर रही है तो आरोपी भागकर इंदौर आ गया जहां से मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को इंदौर से ही गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस के मुताबिक आरोपी से 200 ग्राम सोना बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी सोना बरामद होना बाकी है।
