सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना सोने चांदी के जेवर व नकदी लेकर चोर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं वही लगातार शातिर चोर सुने घर को निशाना बना रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और फरार हो गए।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कान्यकुब्ज नगर का है कान्यकुब्ज नगर के रहने वाले फरियादी पारस जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ गुजरात गए हुए थे उसी दरमियान कोई अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर वह ₹35000 नगद चोर चुरा ले गया फरियादी पारस जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है उसी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है

Exit mobile version