सियागंज में एक साथ 6 दुकानों में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में चोरी की वारदातें हर दिन सामने आ रही है।पुलिस दिन-रात चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन चोर पुलिस को गुमराह कर चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं। इस बार कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में एक साथ 6 दुकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

दरअसल इंदौर सियागंज मार्केट के द्वारकादास मूलचंद सुपारी मार्केट की 6 दुकानों में बदमाशों ने ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल पर हाथ साफ कर दिया। गनीमत रही सीसीटीवी कैमरा में चोर कैद ही गए। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश जुड़ गई है। व्यापारी जयपाल का कहना है कि अलग-अलग दुकानों से लगभग 8 लाख रुपए से अधिक का माल चोरी हो चुका है। व्यापारी ने 7 लाख रुपए की सिल्लक अपनी दुकान में रखी थी, जिसे लेकर चोर फरार हो गए।

Exit mobile version