सिगरेट की दुकान मे लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जेल में हुई दोस्ती के बाद गिरोह बनाकर सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना लाखों रुपए की सिगरेट चोरी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आरोपी से चोरी का माल हुआ बरामद।

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में थोक व्यापारी कमल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान का देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर दुकान में मौजूद महंगी सिगरेट के बॉक्स चुराकर अज्ञात बदमाश ले गए घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी रवि सरफराज और राजेश मालवीय ठोक व्यापारी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जेल में बदमाशों की दोस्ती हुई थी और एक गिरोह बनाकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज है बदमाशों ने दुकान में लगाया डीपीआर भी नाली में फेंक दिया था फिलहाल पुलिस इनसे अन्य और भी हुई चोरी की वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version