सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल का अवैध कारोबार कालाबाजारी करने पर दो ऑटो रिक्शा, दो तौल कांटे, दो हैंडीमाईक एवं 7.51 क्विंटल चावल जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एमआईसी मेम्बर मनीष शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई,घटना स्थल पर वसीम पिता अब्दुल तथा नासीर पिता अब्दुल समद से मौके पर बिना बिल बिना दस्तावेज का गली नंबर 06 में 1.60 क्विंटल चावल, ऑटो रिक्शा क्रमांक MP09 RA 5207 जिसमें चावल रखा पाया गया। एक तौल कांटा एवं एक हैंडीमाईक मौके पर जप्त किया गया

आरोपी वसीम एवं नासीर द्वारा उपभोक्ताओं से 10 से 11 रूपये प्रतिकिलो पीडीएस का चावल खरीदना पाया गया तथा आरोपी द्वारा जिंसी मल्हारगंज में अनवर अनाज व्यापारी की दुकान पर बेचने हेतु ले जाने हेतु ले जाया जा रहा था, जिस पर जांच दल द्वारा तत्काल 75, मल्हारगंज अनाज की दुकान की जांच की गई जिसमें दुकान मालिक अनवर मौके पर नहीं आए एवं अनवर के प्रतिनिधि इस्लामुद्दीन पिता जलालउद्दीन ने बंद दुकान का ताला खोलकर जांच करवाई जिसमें दो बोरी चावल एवं दुकान के बाहर 14 बोरी चावल मात्रा 6.92 क्विंटल बिना बिल दस्तावेज का भंडारित पाया गया एवं मौके पर जांच समय एक अन्य ऑटो रिक्शा में ऑटो रिक्शा क्रमांक MP09 R 7857 में चावल रख कर अनवर की दुकान पर बेचने हेतु बाबू शेख द्वारा लाया गया। मौके पर दल द्वारा उक्त ऑटो रिक्शा एवं रिक्शा में रखे चावल 4.55 क्विंटल एक तौल कांटा, एक हैंडीमाईक को जप्त किया गया एवं इस प्रकार जांच में मौके पर अनवर द्वारा अनाज खरीदी की आड में पीडीएस के चावल की अवैध खरीदी बिक्री, भंडारण एवं कालाबाजारी करना पाए जाने पर कार्यवाही की गई ।

Exit mobile version