सहेली के साथ घर जाते वक्त युवती को रास्ते में रोका, पहले विवाद किया फिर मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महिला मित्र के प्रेमी और एक अन्य ने युवती को बीच सड़क रास्ता रोककर चाकू से वार कर किया घायल घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती युवती की हालत गंभीर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

दरअसल मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां देर रात एक युवती का रास्ता रोककर चाकू से हमला कर घायल कर दिया बताया जा रहा है कि युवती सोनिया महिला मित्र टीया रायकवार से विवाद चल रहा था तभी घर जाते वक्त टिया उसके प्रेम शुभम और एक अन्य युवक ने युवती का रास्ता रोका और पहले तो मारपीट की और मारपीट के बाद चाकू निकालकर सोनिया पर हमला कर दिया घटना के दौरान गंभीर चोट आने के बाद सोनिया को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version