इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ ससुराल जनों ने मारपीट कर दी जब महिला के मायके वाले ससुराल वालों को समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की वहीं उन्हीं के सामने महिला को भी मारा फिलहाल अब मायके पक्ष के लोग अपनी बेटी को लेकर चंदन नगर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके परिजन लगातार प्रताड़ित करते हैं वही उसका पति भी उसके साथ मारपीट करता है जब यह बात महिला ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बताई तो वह ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने पहुंचे थे लेकिन वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी जब महिला के पिता ने समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी वहां से भगा दिया महिला के परिजन अब अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे हैं जहां ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं
