इंदौर से गंगवाल बस स्टैंड पर सवारी बिठाने की बात को लेकर बस कंडक्टरो में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 बस कंडक्टरो को गिरफ्तार किया है।
मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है यहां के गंगवाल बस स्टैंड पर अब सवारी बिठाने की बात को लेकर विवाद होना आम बात हो गई है वही इलाका भृमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी की गंगवाल बस स्टैंड पर विवाद चल रहा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि 4 बस कंडक्टर आपस में सवारी उठाने की बात को लेकर लड़ रहे हैं जिनके बीच मारपीट भी हो रही है पुलिस ने 4 बस कंडक्टरो के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक इनका विवाह सवारी बिठाने की बात को लेकर हुआ था।
