इंदौर शहर को मिनी मुंबई के रूप में भी जाना जाता है ऐसा कहा जाता है कि मुंबई शहर कभी सोता नहीं है उसी तर्ज पर इंदौर में भी प्रशासन में बीआरटीएस के दोनों और 24 घंटे इंदौर खुले रहने की कवायद शुरू की थी जिसके परिणाम अच्छे मिल रहे हैं
जहां इंदौर शहर के कुछ हिस्सों को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है इसी बात को लेकर इंदौर के सरवटे व्यापारी एसोसिएशन मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर मांग की है कि शहर का व्यस्तत्तम इलाका सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को 24 घंटे खुले रखने की मांग की है व्यापारी एसोसिएशन का मानना है कि देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को खाने पीने की चीजें उपलब्ध नहीं हो पाती है जहां एक तरफ पुलिस द्वारा रात को 11:30 बजे यह इलाके बंद करा दिए जाते हैं जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है व्यापारी एसोसिएशन ने मांग की है कि इन इलाकों को 24 घंटे रखा जाए जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी
