इंदौर सदर बाजार थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है जहां सदर बाजार कब्रिस्तान रोड से जा रही महिला के साथ बाइक से आए बदमाश ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला इंदौर सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हो गई दरअसल दिलीप नगर की रहने वाली एक महिला अपने घर जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार एक अज्ञात बदमाश ने पीछे से आकर उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींचकर फरार हो गया,जहाँ महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ।
