संयोगितागंज पुलिस ने पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संयोगितागंज पुलिस ने देसी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से चार देसी पिस्टल बरामद हुई है आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।

मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का हे जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नाम का आरोपी नौलखा बस स्टैंड के पास मजदूर चौक पर खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास थैले में रखी चार देसी पिस्टल बरामद की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदन होना बताया फिलहाल पुलिस के मुताबिक आरोपी पर भोपाल सहित अन्य शहरों में आरोपी पर अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह पिस्टल कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था फिलहाल पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version