इंदौर चंदन नगर थाना पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो डकैती की योजना बना रहे थे आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और उनसे पूछताछ के लिए रिमाइंड ली गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मंदसौर जिले से वाहन चुराकर इंदौर में बेच दिया करते थे और इंदौर से वाहन चुराकर मंदसौर में चोरी के वाहन भेज दिया करते थे आरोपी कई जिलों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं वहीं बीते 2 माह से आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे फिलहाल चंदन नगर थाना पुलिस को आरोपियों से अब तक कुल 17 से अधिक वाहन आरोपियों से बरामद हो चुके हैं वहीं पुलिस अब रिमांड लेकर आरोपियों से और भी सख्ती से पूछताछ में जुटी हुई है।
दरअसल चंदन नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरपुर तालाब के पास कुछ हथियारबंद बदमाश झाड़ियों में चुप कर एक पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे हैं,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर पांच हथियारबंद बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपी अमजद खान, संदीप, अनिल बोडाना, सूरज देवड़ा, अर्जुन डांगी एक अन्य से पुलिस को धारदार हथियार बरामद हुए हैं। थाने लाकर पूछताछ करने पर पुलिस सामने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ जहां इस शातिर गैंग से पुलिस ने 17 से अधिक दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरोह मंदसौर के अवैध मादक पदार्थ तस्करों के लिए आर्डर पर दो पहिया वाहन चोरी करने का काम करते थे और उन्हें सस्ते दामों पर मंदसौर बेच दिया करते थे। वही मंदसौर से चोरी हुए वाहन इंदौर में लाकर भेज दिया करते थे। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर मंदसौर से जुड़े तस्करों की जानकारी जुटाने में लग गई है। वहीं आरोपियों से लगातार रिमाइंड लेकर पूछताछ की जा रही है क्योंकि यह गिरोह दो माह से चोरी की वारदातों में सक्रिय था।
