शासकीय जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुटकेश्वर महादेव मंदिर की शासकीय जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को प्लाट देकर जमीन पर कब्जा कर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस में लंबे समय से फरार चल रहा है इनामी से फरार आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल भवर कुआं थाना क्षेत्र के पालदा मैं स्थित गुट केश्वर महादेव मंदिर की शासकीय भूमि पर गणेश ट्रेडर्स कंपनी के संचालकों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन की जमीन पर कब्जा जमा कर उस पर प्लाट काट कर कई लोगों को भेज दिए थे जहां मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था वही लंबे समय से फरार चल रहा है इनामी आरोपी दिनेश मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बता दें कि शासकीय जमीन पर फर्जी कंपनी खोलकर शासकीय जमीन पर कॉलोनी काट दी गई थी मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था मामले में अभी अन्य और भी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version