शायद मैं किसी की मौत हूं… वैशाली ठक्कर का ‘फांसी’ वाला VIDEO वायरल ! मां बोली- राहुल को ‘डर’ मूवी का शाहरुख खान कहती थी, 2 साल से कर रही थी महामृत्युंजय मंत्र का पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में परिजनों ने राहुल नवलानी और पत्नी दिशा पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वैशाली की मौत के जिम्मेदार राहुल और उसकी पत्नी हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

वैशाली की मां ने बताया कि वैशाली हमेशा राहुल को डर का शाहरुख खान कहती थी और उससे हमेशा डर कर रहती थी। वैशाली 2 साल से लगातार महामृत्युंजय का जाप कर रही थी। और मेडिटेशन भी करती थी। वैशाली की मां का कहना है कि हम समझ नहीं पाए कि वैशाली महामृत्युंजय का जाप और मेडिटेशन क्यों करती है। 20 अक्टूबर को वैशाली और मितेश की शादी होना थी। मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन भी कर दिया था। 20 तारीख को इंदौर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर कोर्ट मैरिज होनी थी। लेकिन उसके पहले ही वैशाली आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

वैशाली की मां ने आरोप लगाया है कि राहुल ने मितेश को अनर्गल मैसेज कर शादी टूटवाने की कोशिश की। मां ने राहुल और दिशा पर हत्या का प्रकरण दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल की ब्लैकमेल से परेशान होकर बेटी वैशाली ने यह कदम उठाया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वैशाली ने की आत्महत्या

- Advertisement -

मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (30) ने ब्लैकमेल से तंग आखर कल यानि 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में सुसाइड (TV actress Vaishali Thakkar commits suicide in Indore) की थी। वैशाली ठक्कर टीवी जगत की नामी एक्ट्रेस थी। वैशाली ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया था। साथ ही बिग बॉस (Big Boss) में भी नजर आई थी। इसके अलावे कई सीरियलों में भी काम किया था।

वैशाली ठक्कर का सामने आया फांसी वाला रील VIDEO

वैशाली ठक्कर का एक रील वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो, शायद मैं किसी की मौत हूं..’ पर एक वीडियो बनाया था। उसमें फांसी वाला भी सीन है

https://timenews.today/img/2022/10/My-Video12-1.mp4
Exit mobile version