शादी से किया इनकार तो गुस्साए युवक ने युवती के फोटो किए सोशल मीडिया पर अपलोड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोशल प्लेटफॉर्म आधुनिकता नए युग के लिए हर किसी की जरूरत बन चुका है आप हजारों किलोमीटर दूर भी हो तो वीडियो कॉलिंग हो या फिर चैटिंग के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क बनाए रखते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हीं एप्लीकेशन कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर एक युवक से हुई थी परिजनों के शादी से इनकार करने के बाद युवक ने गुस्सा आकर युवती के साथ कई फोटो एडिट कर कर सोशल मीडिया पर डाल दिए हालांकि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर में रहने वाली एक पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ साल पहले फेसबुक के जरिए कृष्ण पाल निवासी बड़नगर के रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई थी एक दूसरे से चैटिंग के दौरान दोस्ती गहरी होती गई और दोनों एक दूसरे से मिलने जुड़ने लगे एक दिन युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद युवती के परिजन उज्जैन पहुंचे लेकिन युवक के हालातों को देखते हुए शादी से इंकार कर दिया गुस्साए युवक ने युवती के फोटो को खुद से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करता रहा जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने थाने पर की है फिलहाल पूरे मामले में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है आरोपी अर्जुन मूलतः बड़नगर का रहने वाला है।

Exit mobile version