शादी वाले घर में चोर ने दिया चोरी को अंजाम सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर हुआ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है एक बार फिर चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के विकासनगर अमर टेकरी का है यहां के रहने वाले शंकर गोसर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में शादी समारोह था इसमें उन्होंने हलवाई को उसका सामान रखने के लिए घर में जगह दी थी हलवाई का आना जाना लगा रहा और घर खुला होने के कारण कोई अज्ञात चोर घर में रखें नगदी रुपए और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए फिलहाल फरियादी शंकर के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version