शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मऊ जिला कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया था और फिर उसका दुष्कर्म किया और आरोपी धमकी देने लगा था
दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित फरियादी ने थाने पर आकर शिकायत की थी कि दुर्गेश शर्मा नामक युवक से उसकी जान पहचान है कि जान पहचान रिश्तो में बदल गई जहां दुर्गेश द्वारा युवती को शादी करने के लिए कह कर उससे करीबन 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहा जब युवती द्वारा युवक दुर्गेश से शादी का प्रस्ताव को लेकर जोर दिया गया तो उसने साफ शादी से इंकार कर दिया और युवती को डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देने लगा कई बार समझाने के बाद भी दुर्गेश आखिरकार नहीं मानो तो पीड़िता थाने पहुंची यहां शिकायत दर्ज करने के बाद दुष्कर्म का मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है पता जा रहा है दुर्गेश महू कोर्ट में कर्मचारी है।
