शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को किया गर्भवती युवती को छोड़कर आरोपी हुआ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नाबालिग बच्ची से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर मैं बच्ची को गर्भवती कर युवक घर छोड़कर फरार हो गया पीड़ित के परिवार ने इसकी जानकारी थाने पर दी गई पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि घर के पास में मौजूद एक होटल पर एक 19 वर्षीय युवक अर्जुन काम किया करता था अर्जुन की डेढ़ साल पहले अच्छी खासी दोस्ती हो गई थी अर्जुन ने पहले तो युवती को शादी का प्रस्ताव रखा और झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा युवती जब गर्भवती हुई परिजनों को इसकी जानकारी लगी हालांकि परिजन ने बदनामी के डर से काफी दिनों तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी इस बीच गर्भवती नाबालिग युवती एक बच्चे को भी जन्म दे चुकी थी अर्जुन कई दिनों तक शादी का कहते रहा और अचानक एक दिन गायब हो गया आखिरकार परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना बताई गई जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version