✓आरोपी मोटरसाइकिल द्वारा पीछे से आकर इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों के हाथो से मोबाईल स्नैचिंग कर देते थे घटना को अंजाम।
✓ आरोपी से स्नैचिंग किये 06 मोबाईल (कीमत करीब 01 लाख/-रूपए) बरामद ।
✓आदतन आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट, पास्को एक्ट, लड़ाई झगड़े जैसे 04 गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है ।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में संपत्ति संबंधी वारदातों, स्नैचिंग तथा लूट संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन घटना की पतारसी इनमें सन लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपिगणों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी के माबोईल सस्ते दामो पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर की सूचना को सच मानते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने थाना एमआईजी के साथ संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से व्यक्ति को घेराबंदी पकडा व नाम पता पुछने पर नाम गणेश पिता राजू पाटिल निवासी– Ida मल्टी भूरी टेकरी, इन्दौर का होना बताया । आरोपी के पास से 06 मोबाईल मिले, जिसके संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शहर के थाना बाणगंगा क्षेत्र के अरिवंदो हॉस्पिटल के पास से 02 मोबाइल, लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर से 02 मोबाइल, एरोड्रम क्षेत्र से 01 मोबाइल, राह चलते व्यक्ति जो मोबाईल से बात करते हुए चलते हैं, उनके पीछे से मोटरसाइकल से आकर मोबाईल स्नैचिंग करना स्वीकार किया तथा थाना एम.आई.जी. क्षेत्र से मोबाइल चोरी करके भागा था जिस पर थाना एम.आई.जी. में अपराध धारा 379 का अपराध एवं थाना लसूडिया में अपराध धारा 379,356 का अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
अज्ञात आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसे क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पकड़ा हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना एम.आई.जी के द्वारा की जा रही है।
