शहर में असामाजिक तत्वों ने मचाया आतंक, बदमाशों ने पथराव कर फैलाई दहशत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में हुड़दंग करने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार सामने आ रहा है, शहर के कई थाना क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर देर रात बदमाश और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इस बार द्वारकापुरी थाना अंतर्गत आने वाले कुंदन नगर में रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।

दरअसल द्वारकापुरी थाना अंतर्गत आने वाले कुंदन नगर में कुछ रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि कुछ लोगों के आपसी विवाद के बाद कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र में सक्रिय हो गए, और जमकर पथराव किया गया है, जिसमें कई लोगों को आर्थिक हानि भी पहुंची है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन जिन लोगों का विवाद था, उन्होंने पुलिस को यह सूचना नहीं दी, कि यहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव या अन्य गतिविधियां भी की गई है, इसके बाद रहवासियों की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। तीन संदेही को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version