शराब पीने के लिए दो बदमाशों ने मांगे रुपए नहीं देने पर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक से 2 बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर मारपीट कर फरार हो गए।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर का है जहां अयान नामक युवक अपने घर से दूध लेने के लिए बाजार जा रहा था उसी दौरान बड़े कुए के पास 2 बदमाशों ने उसे रोका और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया बीच-बचाव करने आए दो लोगों से भी बदमाशों ने मारपीट की और फरार हो गए फरियादी अयान ने थाने पहुंच कर पूरे घटना की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version