इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ मारपीट भी की गई आरोपी द्वारा युवक से शराब के रुपए मांगे जा रहे थे नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट की गई फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है यहां के जूना रिसाला में रहने वाले मुरसलीन खिलजी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसी की मल्टी में रहने वाला चावल नामक युवक घर पर आया और उसने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की मना करने के बाद उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी फरियादी मुरसलीन खिलजी की शिकायत पर पुलिस ने शावेज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
