शराब के पैसे नही देने पर बदमाश ने दूल्हे के भाई पर किया चाकू से हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शराब के पैसे नही देने पर बदमाश ने दूल्हे के भाई के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहे पर मौजूद कम्युनिटी हॉल में लोधवाल परिवार में शादी समारोह का माहौल था इसी दौरान क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश जय प्रकाश उर्फ नोदिया ने दूल्हे के भाई जितेंद्र से शराब पीने के लिए रुपए मांगे जब दूल्हे के भाई ने शराब के पैसे देने से मना कर दिया तो गुस्साए बदमाश ने पास में रखा चाकू निकाला और जितेंद्र के गले पर हमला कर दिया बीच बचाओ में आये अन्य दो लोगों को भी मामूली चोटें आई है घटना के बाद गंभीर अवस्था में जितेंद्र को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया सूचना पर से पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बता दें कि आरोपी जयप्रकाश उर्फ नोदीया पर 12 से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज है।

Exit mobile version