केरोसिन डालकर आत्महत्या करने के मामले में तीन दिन तक उपचार के बाद गंभीर युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात थे वही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के करमा नगर में रहने वाले गोविंद साहू नामक युवक ने अपने हैं घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी गंभीर अवस्था में गोविंद को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां 3 दिन बाद आखिरकार गोविंद के उपचार के दौरान मौत हो गई मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय भिजवा दिया था बताया जा रहा है कि गोविंद का अपने ही मकान मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था हालांकि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही कर रही है।
