व्यापार में घाटा और कर्ज होने के कारण व्यापारी करने लगा महिलाओं की एक्टिवा की डिक्की से चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कोविड-19 के चलते व्यापार नुकसान मैं जाने के बाद परेशान व्यापारी करने लगा महिलाओं की एक्टिवा गाड़ी की डिक्की से चोरी पुलिस ने आरोपी अमित जैन को किया गिरफ्तार संपन्न परिवार से बताया जा रहा है युवक कर्ज से परेशान युवक की पुलिस ने परिवार की मदद।

दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र के C21 मॉल के पास महिलाओं के गाड़ी की डिक्की से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी जिसको लेकर के खुफिया तंत्र सक्रिय कर रखा था पुलिस ने एक ऐसे ही आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जो महिला की गाड़ी की डिक्की से मोबाइल फोन और अन्य सामान निकाल रहा था पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अपना नाम अमित जैन बताया है पुलिस की पूछताछ में अमित की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई अमित एक अच्छे संपन्न परिवार से था लेकिन कोरोना के चलते व्यापार में घाटा और कर्ज हो जाने के बाद अमित कभी परेशान रहने लगा और उसे मजबूरी में चोरियां करनी पड़ी जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी देनी हो गई थी हालांकि पुलिस ने अमित द्वारा किए गए अपराध को लेकर तो वैधानिक रूप से कार्रवाई की है वहीं दूसरी और मानवता दिखाते हुए पुलिस ने आर्थिक रूप से परिवार के सदस्यों की मदद भी की।

Exit mobile version