मंदसौर के व्यापारी को बेटे के साथ ब्लैक मेलिंग मामले में पुलिस ने फरार चल रहे ₹4000 के इनामी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जहां दुष्कर्म मामले में फंसाने को लेकर 50 लाख रुपए की मांग की गई थी वहीं पूर्व में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
दरअसल मामला एमआइजी थाना क्षेत्र का था जहां मंदसौर में रहने वाले व्यापारी के बेटे को दुष्कर्म मामले में छोटा बचाने को लेकर ₹50 लाख रुपए की मांग की गई थी जहां फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था इस मामले में पूर्व में युवती सहित अन्य दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया मामले में एक पुलिसकर्मी गोविंद त्रिवेदी की भूमिका सामने आई थी जिसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया वहीं घटना के बाद घटना में दो महिलाएं पूर्णिमा शर्मा और रिया शर्मा फरार चल रही थी जिन पर पुलिस ने 4000 का इनाम घोषित किया था जहां इंदौर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की मदद से फरार दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है पता यह भी जा रहा है कि अब तक यह गिरोह फरियादी से 20 लाख रुपए तक ब्लैक मेलिंग माध्यम से ले चुके थे और अन्य रुपए मांगने के लिए दबाव बना रहे थे।
