व्यापारियों का माल लेकर रफूचक्कर हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार ट्रक माल जप्त किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर सहित धामनोद और महेश्वर में व्यापारियों का माल लेकर रफूचक्कर हुए, आरोपी लक्ष्मण कुमावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिससे चार ट्रक माल जप्त कर लिया है।

जूनी इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़े ठग से पुलिस ने ठगी का चार ट्रक माल जब्त किया है। दरअसल जूनी इंदौर पुलिस ने पिछले दिनों लक्ष्मण कुमावत को पकड़ा था। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था कि व्यापारियों को झांसे में लेकर उधारी में माल लिया और रातों-रात वह भाग निकला था। इसी तरह से उसने धामनोद और महेश्वर में भी ठगी की थी। पिछले दिनों उसे गुजरात से पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि राजस्थान में उसने ठगी का माल रखा है। पुलिस टीम चार ट्रक माल जब्त कर ले कर आई। उसके भाई और पत्नी से भी मामले में पूछताछ होगी।

Exit mobile version