वेल्डिंग के दौरान डीजल टेंकर में जोरदार धमाका दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शिप्रा इलाके में कल वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक टैंकर मालिक भी है। पुलिस अब विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है । घटना शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हुई । हिंदुस्तान पैट्रोलियम में अटैच एक टैंकर को उसका मालिक जितेंद्र राठौर कल टैंकर में वेल्डिंग का काम करवा रहा था वहीं पर टैंकर का ड्राइवर दिनेश पिता का चुन्नीलाल भी खड़ा हुआ था। उसी दौरान अचानक टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि टैंकर के परखच्चे उड़ गए। वहीं खड़े जितेंद्र और दिनेश दोनों चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही डीजल से भरा हुआ टेंकर में आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में अफ़रातफ़री का माहौल हो गया था जिससे रहवासी शनिवार सुबह तक डरे और सहमे हुए है डीजल टेंकर में आग लगने से बड़ा हादसा हो जाता और कई लोगो की जान भी जा सकती थी वक्त रहते डीजल टेंकर की आग पर काबू पा लिया गया नही तो कई लोगो की जान चली जाती ।

Exit mobile version