वेज बिरयानी की जगह परोस दी चिकन बिरयानी थाने पहुंचा मामला होटल के कर्ताधर्ताओ पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर पुलिस ने एक होटल के अधिकारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है। होटल में युवक वेज बिरयानी खाने गया था, उसे चिकन बिरयानी परोस दी गई। विजय नगर थाने में फरियादी आकाश कुमार दुबे निवासी शालीमार की शिकायत पर अल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी आकाश सोमवार शाम होटल में पहुंचे थे। उन्होंने वेज बिरियानी ऑर्डर की थी मगर होटल के कर्मचारियों की लापरवाही से उनके पास जो बिरयानी आई उसमें नानवेज निकला। इसके बाद होटल में हंगामा खड़ा हो गया था। होटल प्रबंधन ने मामले को दबाने की बहुत कोशिश की मगर पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद फरयादी आकाश दुबे ने विजय नगर थाने पहुंचा कर अल्बा बैरिस्टो होटल के कर्ताधर्ताओं खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी…

Exit mobile version