वीडियो बनाने के दौरान छेड़छाड़ ओर हरकत करने वाले दो बदमाशों को भंवरकुआं पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर वीडियो बनाने के दौरान छेड़छाड़ ओर हरकत करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है । आरोपी यूट्यूब चैनल चलाते है ओर लड़कियों से बगैर अनुमति उनके वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डालते थे ।

भंवरकुआं पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्राओं का प्रैंक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने वाले दो आरोपियो पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है । पीड़ित छात्राए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के होस्टल में ही रहती है । उन्होंने ही इनकी शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मोहित व दर्शन को पकड़ा है । दोनो आरोपी छात्राओं को रोकाकर उनका फोन छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे जब विरोध किया तो कहा वह उसका प्रैंक वीडियो बना रहा है ओर वीडियो बना कर आरोपितों ने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया था ।

Exit mobile version