वीडियो कॉल कर नाबालिक से दोस्ती करने का बनाया दबाव पुलिस ने किया आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोशल मीडिया और मोबाइल पर छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां बाणगंगा थाना में एक नाबालिक बालिका द्वारा शिकायत दर्ज कराई है आरोपी द्वारा बालिका को वीडियो कॉल कर धमकाया है इतना ही नहीं उसके रिश्तेदारों को एडिट की हुई फोटो भी भेज दिए गए हैं।

दरअसल शनिवार दोपहर एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिक बालिका की शिकायत पर आईटी एक्ट ओर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है जहां नाबालिग बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोबाइल धारक पिछले कुछ दिनों से लगातार उसे वीडियो कॉल कर दोस्ती का दबाव बना रहा था बाद में उसके फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेज दिए इतना ही नहीं दबाव बनाकर उससे अनर्गल बातें कह रहा था जहां पीड़िता ने यह बात अपने घर वालों को बताइ वही परिवार जन ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है जहां पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस अब जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Exit mobile version