मध्यप्रदेश की आर्थिक इंदौर में आए दिन लूट और हत्या की घटना सामने आ रही है। बीते दिनों हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 हजार के इनामी बदमाश को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल मामला बीते दिनों परेशीपुरा थाना क्षेत्र के वाइन शॉप के पास का है, जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद अनिकेत ने सांवत शुक्ला नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। सांवत को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपी अनिकेत कई दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 2 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
