इंदौर : दो दिन पूर्व ही बायपास पर हो रही ट्रैफिक समस्या को लेकर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने कलेक्टर, कमिश्नर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को एक पत्र लिखा जिसमें इस समस्या के शीघ्र अति शीघ्र समाधान के लिए बोला गया।
विधायक विजयवर्गीय के पत्र के बाद आज इंदौर पुलिस मुख्यालय पर जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पुलिस एवं यातायात अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई।
इस बैठक में प्रमुख रूप से लगने वाले जाम को ध्यान में रख कर सर्विस रोड को बतौर एक्सपेरिमेंटल वन वे करने एवं कनेक्टिंग यू टर्न की प्लानिंग बनाने का तय हुआ।
इसी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने वाली गाड़ियों पर चालानी कार्यवाई की जाए इस पर सहमति बनी।
इंवेस्टर सम्मिट के दौरान एवम राष्ट्रीय नेतागण के आने पर ट्रैफिक बाधित न हो इस पर भी व्यवस्थित प्लानिंग तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है, जिसको लेकर जल्द ही एक और बैठक आयोजित होगी।
बैठक में विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ मुख्य रूप से सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुदर्शन गुप्ता जी, आईडीए अध्यक्ष चावड़ा जी, भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे जी, डी आई जी राजेश हिंगणकर जी,मनीष कपूरिया जी, यातायात विभाग से महेश जैन जी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
