विजय नगर पुलिस ने दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार आरोपी से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रोबोट चौराहे से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों से अन्य दो स्थानों से चलाई गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा इसकी निशानदेही पर इसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है जिन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते यह मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version