बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों से धारदार हथियार बरामद किये है जहाँ पास में ही मौजूद एक मोबाइल शॉप को बदमाश निशाना बनाने वाले थे पूछताछ में आरोपियों ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए मोबाइल लूट और वाहन चोरी की 15 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया गया ,पकडे गए आरोपियों से 8 मोबाईल,और 15 वाहन जब्त किये गए है। गिरोह के मुख्य सरगना सौरभ ने जेल से छुटने के बाद खुद का गिरोह तैयार किया था
विजय नगर थाना पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था जहाँ मुखबिर की सुचना पर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।मालवीय नगर सुनसान मैदान में हथियार लिए बदमाश एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराख्मे थे सुचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया मुख्य आरोपी सौरभ जेल से छूटने के बाद अपना गिरोह तैयार किया था जिसमे विक्की,मनीष,हर्षवर्धन, यशवर्धन आदित्य और एनी लोगों को शामिल किया। शहर में नशे के लिए गिरोह सुनसान इलाकों में चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था वही घटना को अंजाम देने के लिए चोरी की वाहनों का इस्तेमाल करता था पकड़े गए आरोपियों ने बताया की वो सभी मिलकर मोबाइल शॉप पर डकैती की योजना बना रहे थे वहीं आरोपियों ने पूर्व में 15 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल 15 वाहन बरामद किये गए है।आरोपियों से पूछताछ जारी है बदमाश शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे के लिए चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे
