विजय नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी के पार्टनर ने की धोखाधड़ी पार्टनर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी कि बैंक खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी परिवर्तन कर व्यापार के खाते से उन्हीं के पार्टनर द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार सौ बीसी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है

दरअसल इंदौर में व्यापारियों द्वारा लगातार धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी सुमित डोंगरे द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि महामारी के समय वह व्यापार बंद होने के कारण अपने घर चले गए थे जब वह घर से इंदौर लौटे और फैक्टरी का खाता चेक किया तो उन्हें पता चला कि 10 से 1200000 रुपए की राशि उनके खाते से उन्हीं के पार्टनर द्वारा निकाल लिए गए हैं और यह राशि बैंक में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी परिवर्तन कर निकाले गए हैं जिसके बाद पूरे मामले में विजयनगर थाने पर आवेदन देकर शिकायत की गई थी शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद 420 ई सहित विभिन्न धाराओं में दोनों ही पार्टियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है पुलिस अब इन पार्टनर की तलाश में जुटी हुई है ताकि इनसे धोखाधड़ी संबंधित साक्ष्य इकट्ठा किए जा सके

Exit mobile version