विजयनगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को पकडा है जबकि एक मोके से भागने में सफल रहा । पुलिस के हत्थे आये बदमाश घरों में डकैती डालने की योजना बना रहे थे । पुलिस के हत्थे आए बदमाशो में कुछ लिस्टेट बदमाश है जिनके पास से एक पिस्टल एक देशी कट्टे सहित अन्य हथियार मिले है । अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है पुलिस को आरोपियों से और भी कई खुलासे की उम्मीद है
पुलिस के हत्थे आये बदमाशों के नाम कार्तिक , शिवम , नितेश ओर पृथ्वीराज है जबकि एक सोनू नाम का बदमाश भाग निकला । सभी आरोपी पिछली रात विजय नगर क्षेत्र के एक घर को लूटने की योजना बना रहे थे । पुलिस को इनके कब्जे से एक पिस्टल , देशी कट्टा ,चाकू लोहे की रॉड मिली है । पकड़ाए बदमाश लिस्टेट है और पूर्व में भी कई मामलों के आरोपी है ।
