शुक्रवार देर रात विजय नगर थाना छेत्र में बिना नंबर की मर्सिडिज कार में दो नशेड़ी रईसजादे युवकों के साथ घूम रही तीन युवतियों में से दो युवतियां सरेराह रोबोट चौराहे के पास सड़क पर उतरकर गालीगलौज कर रही थीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे विजय नगर थाने के एक पुलिसकर्मी ने इस घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस पर एक युवती बोली कि उसकी सहेली का साथी युवक से पब में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि रास्ते में एक युवक ने उसकी सहेली के साथ हाथापाई कर दी।
नशे में चूर तीनों युवतियों को ये तक पता नहीं था कि वो जिन युवकों के साथ घूम रही हैं, वो कौन हैं? जब दो युवतियों को हिरासत में लेकर महिला थाने में पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्हें गुड़गांव दिल्ली से यहां बुलाया गया था। यहां नशेड़ी युवकों ने उन्हें पब में जमकर नशा करवाया। विवाद के बाद एक युवती और दोनों युवक कार से भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है ।
जानकारी के अनुसार कार में सवार लड़के लड़कियों की पब में आपस में गाली-गलौज हुई जो बाद में सड़क पर हाथापाई में तब्दील हो गई। रोबोट चौराहे के समीप कार से उतरकर दो लड़कियां हाथपाई कर रही थीं। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चला और लोग रुक-रूककर तमाशा देखकर आगे बढ़ते रहे पर किसी की हिम्मत इनको रोकने की नहीं हुई। इस बात की जानकारी जब रात्रि गस्त अधिकारी को लगी तो इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो लड़कियों को हिरासत में लेकर महिला थाने पहुंचाया।
वहीं पुलिस का वाहन आता देख रईसजादे गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस आपाधापी में तीसरी लड़की वहीं कोने में छिपी रहीं,और फिर काफी देर तक उन लड़कों को फोन लगाकर बुलाती रहीं, करीब 20 मिनट बाद वो कार वापस आई और वो लड़की भी उनके साथ बैठकर चली गई। जानकारी लगी है कि युवतियां जिन युवकों के साथ पब पार्टी में गई थी, वह उन लड़कों को नहीं जानती है। उन्हें इंदौर की एक लड़की ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। तीनों युवतियां कल सुबह दिल्ली गुड़गांव से आकर इंदौर के किसी होटल में रुकी थीं। पब में बायफ्रेंड से विवाद के बाद हंगामा रोड़ तक आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों को उन लड़कों (जिनका नाम अभी तक पता नहीं चला है) को दिल्ली से अय्याशी करने के लिए बुलाकर एक होटल में रुकवाया था।
पूरे मामले पर एससीपी जयंत राठौर ने बताया कि मर्सिडिज गाड़ी मे तीन युवतियां और दो युवक थे। रास्ते में विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंचने के बाद मैंने दो युवती को महिला थाने के सुपुर्द किया है। गांधीनगर एसीपी सौम्या जैन युवतियों से पूछताछ कर रहीं हैं।
